अनगिनत इच्छाओं का देवता हैं सम्मान
नित नयी तृष्णाओं को उभारता है सम्मान
शिखरों की निवासी अनंतकालीन शुन्यता है सम्मान
सुधा है देवताओं के लिए
शिव के लिए विष-पान है सम्मान
प्रेम-रहित प्रेमियों का विवशतापूर्ण सहचर्य है सम्मान
रात्रि के आठवे पहर में सिसकते पुरुष का क्रंदन है सम्मान
महानायकों के अश्रु जो कभी देख न पाए, वो नेत्र हैं सम्मान
दशरथ के लिए है संगिनी प्रेम
राम के लिए वनवास है सम्मान
सागरों के बीच जो करे भ्रमित ,ऐसी मृग तृष्णा है सम्मान
आधी अधूरी पिलाकर जो मुक्त करे साथी ,वो मदिरापान है सम्मान
नतमस्तक ही हो गए सब तो कैसे हो आलिंगन , ऐसा व्यवधान है सम्मान
रणनीतिज्ञो के लिए है विजय -पराजय
योद्धाओं के लिए बलिदान है सम्मान !
- अमित गुप्ता
i think this is best, and amit has described amazingly, he define very effectively the word of "Samman" i like it because i can relate my self, can relate common people, can relate society with this poem... all the best and good work done
ReplyDeleteRegards
Abhishek
So profound a thought Amit ! Reading it was like a journey, way too good !
ReplyDeletewell done.
ReplyDeleteReally nice poem. Very nice thought about samman.
ReplyDeleteoR ake dosto ke lia Apka Saath Hai SAMMAN !!
ReplyDelete